Breaking News

आसिफ़ क़ुरैशी को बार काउंसिल ऑफ़ महाराष्ट्र एंड गोवा का अध्यक्ष चुना गया

16 Oct, 2023 505

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश के बेहद लोकप्रिय और जाने-माने वकील आसिफ शौकत कुरेशी को सर्वसम्मति से प्रतिष्ठित बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा का अध्यक्ष चुना गया है। गौरतलब है कि कानून में मजबूत आधार के साथ, कुरेशी ने 1994 में कानूनी प्रैक्टिस शुरू किया। उन्होंने 500 से अधिक मामलों को कुशलतापूर्वक संभाला है।
कुरेशी को 2014-15 में 1,65,000 वकीलों के विशाल समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हुए बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र और गोवा के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। रविवार को आसिफ को एक बार फिर बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा का अध्यक्ष चुना गया। आसिफ़ क़ुरैशी का सफ़र आसिफ़ कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं। क़ुरैशी ने 500 से अधिक मामलों को संभाला है और अतिरिक्त लोक अभियोजक और जिला लोक अभियोजक सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया है।
कुरेशी के परिवार की भी एक मजबूत कानूनी परंपरा रही है, उनके बड़े भाई और बेटे भी लीगल प्रैक्टिस करते हैं। बार काउंसिल के अध्यक्ष चुने जाने पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। साथ ही उनके बधाइयां लगातार मिल रही हैं।  

अन्य खबरे