Breaking News

इजरायल से विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे 212 भारतीय

13 Oct, 2023 612

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारी युद्ध के बीच इजरायल में फंसे 20 हज़ार भारतीयों में 212 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित दिल्ली पहुंचा दिया गया है। फिलहाल फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास और इजरायल के बीच युद्ध जारी है। इजरायल छोड़ने के इच्छुक 212 भारतीयों को लेकर एक पहली चार्टर उड़ान इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे से रवाना हुई और शुक्रवार सुबह दिल्ली के हवाई अड्डे पर उतरी। केंद्र सरकार द्वारा ऑपरेशन अजय के तहत विशेष विमान से आज सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर इजरायल से 212 भारतीय नागरिकों को दिल्ली लाया गया। इस समय करीब 20,000 भारतीयों के इजरायल में फंसे होने की संभावना है और भारत सरकार ने ऑपरेशन अजय के तहत उन्हें स्वदेश सुरक्षित वापस लाने की शुरुआत कर दी हैै। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि भारत सरकार का पूरा ध्यान इजरायल फंसे भारतीयों को वापस लाने पर है। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद भारतीय जो वापस लौटना चाहते हैं, उन्हें भारतीय दूतावास में पंजीकरण कराने को कहा गया है। इजरायल में करीब बीस हजार भारतीय फंसे हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि ऑपरेशन अजय आने के इच्छुक भारतीयों की मांग पर आधारित होगा। फिलहाल चार्टर उड़ानें संचालित की जा रही हैं, लेकिन भविष्य में यदि जरूरत महसूस हुई तो हमारे पास सभी विकल्प हैं। ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। बता दें कि इजरायल से दिल्ली आकर 212 भारतीयों ने चैन की सांस ली है।

अन्य खबरे