Breaking News

ईरान से भारत लाई जा रही 12 हजार करोड़ की ड्रग्स नौसेना ने पकड़ी

14 May, 2023 548

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
समुद्र के रास्ते ईरान से भारत लाई जा रही 12 हजार करोड़ की ड्रग्स (Drugs) को नौसेना (Indian Navy) ने पकड़ लिया है। भारतीय नौसेना और NCB ने अरब सागर से अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ने में सफलता पाई है। नौसेना और NCB ने संयुक्त अभियान के दौरान अरब सागर में 2600 किलो उच्च गुणवत्ता वाले मेथामफेटामाइन ड्रग्स (methamphetamine drugs) जब्त की है। इतनी भारी मात्रा में पकड़ी गई इस ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 हजार करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह अब तक की सबसे बड़ी खेप है। बताया जा रहा है कि इस ड्रग्स को ईरान से भारत लाया जा रहा था, लेकिन गुजरात बंदरगाह पर पहुंचने से पहले ही इसे जब्त कर लिया गया। नौसेना और NCB ड्रग्स के साथ पकड़े गए माफिया को कोची बंदरगार ले गई है, जहां मामले की आगामी कार्रवाई की जाएगा। जानकारी के मुताबिक, केरल एनसीबी और भारतीय नौसेना की टीम को समुद्री जहाज में भारी मात्रा में ड्रग्स लाने का इनपुच मिला था। इस सूचना पर टीम ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर कन्साइनमेंट अरेबियन सी एरिया में कार्रवाई की गई। ड्रग्स के साथ कुछ लोगों को पकड़ा गया, जिन्हें कोची बंदरगाह लाया गया। यहां पर एनसीबी और नौसेना की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एनसीबी के उप महानिदेशक (ऑपरेशन) संजय कुमार सिंह ने जब्ती का विवरण देते हुए कहा कि यह ऑपरेशन समुद्रगुप्त (Operation Samudragupt) के हिस्से के रूप में किया गया था। साथ ही इसमें अफगानिस्तान से आने वाली दवाओं और ड्रग्स की समुद्री तस्करी को टारगेट किया गया था। एंटी-ड्रग एजेंसी ने कहा कि एनसीबी से की गई पिछले डेढ़ साल में दक्षिण मार्ग से नशीले पदार्थों की तस्करी की यह तीसरी बड़ी जब्ती है। अभियान के तहत अब तक करीब 3,200 किलोग्राम मेथमफेटामाइन, 500 किलोग्राम हेरोइन और 529 किलोग्राम हशीश जब्त की गई है। यह नौसेना और एनसीबी के लिए बड़ी सफलता है।

अन्य खबरे