उज्बेकिस्तान की यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) जाएंगे. इस बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. एससीओ की ये बैठक उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद में 15 और 16 सितंबर को होगी. इस बैठक में शामिल होने के लिए पीएम मोदी 15 और 16 सितंबर को उज्बेकिस्तान में होंगे. इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई बड़े नेताओं से पीएम मोदी की मुलाकात होगी. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एससीओ परिषद के राष्ट्र प्रमुखों की होने वाली 22वीं बैठक में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर यह दौरा करेंगे. गौरतलब है कि एससीओ शिखर सम्मेलन 2022 का आयोजन उज्बेकिस्तान के समरकंद में किया जा रहा है. इस दौरान सबकी निगाहें पीएम मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात पर टिकी होंगी. शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं. शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की भी संभावना है. बता दें कि इस यात्रा से पीएम मोदी से बड़ी उम्मीदें हैं.