Breaking News

एक और किसान की आंदोलन के दौरान हुई मौत

28 Feb, 2024 2065
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
किसान आंदोलन में एक और किसान की मौत हुई है। खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन के दौरान किसान की मौत हुई है। धरने के दौरान मंगलवार को पटियाला के रहने वाले करनैल सिंह (50) की तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 15 दिन से चल रहे आंदोलन के दौरान यह आठवीं मौत है। मरने वालों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। किसान अभी शंभू और खनौरी बॉर्डर पर ही डटे हुए हैं। हरियाणा में बॉर्डर पर सडक़ें खोली जा रही हैं। मंगलवार को किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) दिल्ली कूच पर चर्चा की। आज इसे लेकर फाइनल फैसला लिया जाएगा। बता दें कि सरकार की अनेक अपील के बावजूद किसान आंदोलन जारी है।

अन्य खबरे