Breaking News

एक साथ देश के कई शहरों में अचानक सीबीआई की खोजबीन

30 Aug, 2019 1289
संवाददाता/in24 न्यूज़. 
भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी सरकार ने जिस तरह संग्राम छेड़ रखी है उससे हर भ्रष्टाचारी दहशत में है. इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक नारा न खाऊंगा न खाने दूंगा से अंदाज़ा लगाया जा सकता है. गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देशभर में सीबीआई संयुक्त रूप से जांच कर रही है. सीबीआई रेलवे, परिवहन, बैंक, बीएसएनएल समेत कई विभागों में खोजबीन कर रही है. सीबीआई के अधिकारी शुक्रवार को देशभर में करीब 150 जगहों पर जांच कर रही है. बता दें कि इससे पहले भी सीबीआई की ओर से कई ठिकानों पर जांच-पड़ताल की गई है. सीबीआई दिल्ली, जयपुर, जोधपुर, गुवाहाटी, श्रीनगर, शिलांग, चंडीगढ़, शिमला, चेन्नई, मदुरै, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, गांधीनगर, गोवा, भोपाल, जबलपुर, नागपुर, पटना, रांची में तलाशी ले रही है. अधिकारी इन दफ्तरों में ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि किस तरह से लोगों की शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है. सीबीआई इन विभागों में सामान्य नागरिकों की पहुंच के बारे में भी जानकारी ले रही है.

अन्य खबरे