Breaking News

एनआईए ने की जम्मू-कश्मीर में 13 जगहों पर छापेमारी

23 Dec, 2022 903

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आतंकी फंडिंग मामले में (NIA) लश्कर-ए-तैयबा और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (Lashkar-e-Taiba and Hizb-ul-Mujahideen) और अन्य आतंकवादी समूहों से जुड़े ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में 13 जगहों पर छापेमारी की। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिलों और उत्तरी कश्मीर के कुछ इलाकों और जम्मू में छापेमारी की जा रही है। एनआईए ने एक शख्स को हिरासत में भी लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सूत्र ने कहा कि यह एक टेरर फंडिंग का मामला है और हम लश्कर-ए-तैयबा, हिज्ब-उल-मुजाहिदीन और अन्य संगठनों पर कार्रवाई कर रहे हैं। ये देश भर में आतंकी गतिविधियों को फैलाने के लिए धन जुटाने में स्थानीय लोगों की मदद ले रहे थे। इससे पहले एनआईए ने इस सिलसिले में कई प्राथमिकी दर्ज की थी। शुक्रवार की कार्रवाई उन्हीं एफआईआर के आधार पर की जा रही। बता दें कि आतंकवाद के खिलाफ यह मुहीम शुरू है।

अन्य खबरे