Breaking News

एनआईए ने टेरर फंडिंग के खिलाफ की पंजाब-हरियाणा में छापेमारी

06 Jun, 2023 666

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) से जुड़े एक मामले में पंजाब और हरियाणा में दस स्थानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छापेमारी की है। प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन केटीएफ के लिए धन जुटाने और सीमा पार से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी के लिए रची गई आपराधिक साजिश के सिलसिले में पंजाब (Punjab) में नौ स्थानों और हरियाणा (Haryana) में एक स्थान पर छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि एनआईए ने पिछले साल 20 अगस्त को भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इसी मामले में एनआईए ने कनाडा स्थित ‘सूचीबद्ध आतंकवादी’ अर्श ढल्ला (Arsh Dhalla) के दो ‘वांटेड’ करीबी सहयोगियों को इस साल 19 मई को फिलीपींस के मनीला से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद गिरफ्तार किया था। पंजाब के रहने वाले अमृतपाल सिंह उर्फ अम्मी और अमृत सिंह के रूप में पहचाने गए दोनों को एनआईए ने सुबह एक ऑपरेशन में पकड़ा था। बता दें कि टेरर फंडिंग को लेकर एनआईए गंभीर हैं।

अन्य खबरे