Breaking News

कश्मीरी पंडित की फिर गोली मारकर हत्या

15 Oct, 2022 626

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जम्मू-कश्मीर के शोपियां (shopian) जिले में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पूरन कृष्ण भट (Puran Krishna Bhat) के रूप में हुई है। गोली लगने से पूरन घायल हो गए थे। उन्हें घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी मौत हो गई। यह वारदात शोपियां के चौधरी गुंड इलाके में हुई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेर करके आतंकियों की तलाश शुरू की। वहीं, सुरक्षा बलों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों द्वारा लगाए गए एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को बरामद किया। पुलिस ने कहा कि शनिवार सुबह बांदीपोरा-सोपोर मार्ग पर अष्टिंगो गांव में सुरक्षा बलों ने 18 किलोग्राम वजन का एक आईईडी बरामद किया। बता दें कि हाल के दिनों में कश्मीरी पंडितों पर अनेक हमला हुआ है।

अन्य खबरे