Breaking News

कोरोना संकट के बीच देश बड़ी उड़ान के लिए तैयार : पीएम मोदी

02 Jun, 2020 783

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना संकट के बीच देश बड़ी उड़ान के लिए तैयार है. यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सीआईआई की 125वीं सालगिरह के मौके पर उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बीच हम बड़ी उड़ान के लिए तैयार हैं, साथ ही अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत के लिए पांच जरूरी बातें बताई। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के लिए '5 आई' का फार्मूला दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने व्यवस्थाओं में सरकार के दखल को कम किया है। अब किसान बिना किसी शर्त के अपनी फसल बेच सकते हैं। अब किसानों को भी उनके अधिकार मिलेंगे। श्रमिकों को रोजगार देने के लिए रिफॉर्म हो रहे हैं। लॉकडाउन 5.0 का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब हम लॉकडाउन से अनलॉक की तरफ जा रहे हैं। अनलॉक के दूसरे चरण यानी 8 जून से जनता को और छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमें कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कठोर कदम उठाने होंगे और साथ ही अर्थव्यवस्था की देखभाल के लिए भी कदम उठाने होंगे। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे देश की क्षमता, टैलेंट और टेक्नोलॉजी पर भरोसा है, यही वजह है कि हमें विश्वास है कि हम एक बार फिर अर्थव्यवस्था को तेज रफ्तार देंगे। कोरोना ने हमारी स्पीड भले ही धीमी की हो, लेकिन भारत लॉकडाउन को पीछे छोड़कर अनलॉक फेज में घुस चुका है।

अन्य खबरे