Breaking News

छत्तीसगढ़ में पुलिस कैंप पर नक्सली हमले में तीन जवान शहीद, 14 घायल

31 Jan, 2024 1157

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में टेकलगुड़ेम पुलिस कैंप पर नक्सली हमला हुआ है जिसमें तीन जवान शहीद हुए हैं जबकि 14 जवान घायल हैं। घायलों को चॉपर से पहले जगदलपुर लाया गया। यहां से उन्हें रायपुर ले जाया जा रहा है। बता दें कि टेकलगुड़ेम में ही साल 2021 में नक्सली हमले में 23 जवान शहीद हुए थे। दरअसल मंगलवार को ही टेकलगुड़ेम में पुलिस ने नया कैंप स्थापित किया है। इस कैंप की सुरक्षा में लगे जवान कैंप की स्थापना के बाद जूनागुड़ा-अलीगुड़ा इलाके में गश्त पर निकले हुए थे, इसी दौरान पहले से ही घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग की और सौ से ज्यादा बीजीएल भी दागे, जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्यवाही की। बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज भी नक्सलियों की सक्रियता बनी हुई है।

अन्य खबरे