Breaking News

छह आतंकियों की गिरफ़्तारी के बाद कई राज्यों में हाई अलर्ट

16 Sep, 2021 727

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की राजधानी दिल्ली में छह आतंकिय़ों की गिरफ्तारी के बाद अब देश के अन्य राज्यों में भी पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई है। पकड़े गए आतंकियों से साफ है कि वे कई राज्यों में त्योहार के सीजन में ब्लास्ट करना चाहते थे। कई अन्य राज्यों से भी उनके खतरनाक मंसूबे की बात सामने आ रही है। इस बीच, पंजाब से पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल के चार और सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। यह मॉड्यूल पिछले महीने राज्य के अमृतसर जिले में आईडी विस्फोट में संलिप्त था। इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी है। सरकार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में हाई अलर्ट जारी करने का आदेश दिया है। बता दें कि आज ही पंजाब में ब्लास्ट हुआ है।

अन्य खबरे