जम्मू-कश्मीर में आईटीबीपी की बस खाई में गिरने से दस जवानों की मौत
16 Aug, 2022
458
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आईटीबीपी कर्मियों को लेकर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दस जवानों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। आईटीबीपी (ITBP) के 37 जवानों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवानों को लेकर बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी। अधिकारियों ने कहा कि अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी समाप्त कर आईटीबीपी के जवान बस में वापस जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया है। सूत्रों के मुताबिक बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे हादसा हुआ। इस हादसे से शोक की लहर फ़ैल गई है।