Breaking News

जम्मू-कश्मीर में दो आतंकी ढेर

11 Oct, 2021 744

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आतंकवादियों को धुल चटाने का क्रम लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है. इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है।  इनमें से एक आतंकवादी अनंतनाग जिले में कल रात में हुई मुठभेड़ के दौरान मारा गया है। आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि तलाश अभियान के दौरान इलाके में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया और एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। घायल पुलिस को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस बीच सोमवार सुबह बांदीपोरा जिले में एक और मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में भी एक आतंकवादी मारा गया, जिसकी पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई। वह टीआरएफ का आतंकी था, जोकि शाहगुंड में हुई नागरिक की हत्या में शामिल था। इसके साथ वह अन्य आतंकी हमलों में शामिल था। आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी है और लगातार उन्होंने अपना काम सुचारू रखा है।  

अन्य खबरे