Breaking News

जम्मू-कश्मीर में दो खूंखार आतंकी ढेर

15 Sep, 2022 478

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आतंकवाद के खिलाफ जारी अभियान में जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के नौगाम इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो खूंखार आतंकी मारे गए हैं। आतंकियों के पास से एक एके 47 राइफल, 2 पिस्टल समेत दूसके हथियारों की बरामदगी की गई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों आतंकी बंगाल के मजदूर की हत्या में शामिल थे। बताया जा रहा है कि नौगाम एनकाउंटर में मारे गए आतंकी अलकायदा से संबद्ध अंसार गजवात-उल हिंद (AGUH) के सदस्य थे। दोनों की शिनाख्त एजाज रसूल नजर और शाहिद अहमद उर्फ अबू हमजा के रूप में हुई है। आतंकी रसूल नजर पुलवामा के करीमाबाद का रहने वाला था, जबकि शाहिद बडगाम का रहने वाला था। आतंकियों के खिलाफ यह यह ऑपरेशन चिनार कॉर्प्स और दूसरी एजेंसियों के आपसी सहयोग से चलाया गया था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर) विजय कुमार ने ट्वीट किया कि मारे गए दोनों आतंकवादी आतंकी संगठन एजीयूएच से जुड़े थे और दोनों की पहचान पुलवामा के एजाज रसूल नजर और बडगाम के शाहिद अहमद उर्फ अबू हमजा के रूप में हुई है। वे पुलवामा में 2 सितंबर, 2022 को पश्चिम बंगाल के मजदूर मुनीर उल इस्लाम पर आतंकवादी हमले में शामिल थे। गौरतलब है कि श्रीनगर जिले के नौगाम क्षेत्र में बुधवार की शाम को ही आतंकवादियों एवं सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर नौगाम थानाक्षेत्र के डांगेरपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी एवं घेराबंदी अभियान शुरू किया। इसके बाद आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की और फिर दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। बता दें कि सुरक्षाबल लगातार आतंकियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

अन्य खबरे