Breaking News

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, मोबाइल इंटरनेट सेवा सस्पेंड

19 May, 2020 812

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस और लॉकडाउन होने के बावजूद आतंकवादी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे. लेकिन भारतीय सेना के जवान आतंकियों की नापाक हरकतों को कामयाब नहीं होने दे रहे है. जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात से ही जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के नवाकदल इलाके  में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. सीआरपीएफ और पुलिस के जवान पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को इस इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. उसके बाद सुरक्षाबलों ने एक मकान की घेराबंदी की. उसके बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाना शुरु कर दी. स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने देर रात वहां से गोलीबारी की आवाजें सुनी. आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर की वजह से इलाके में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है.वहीं, पुलिस प्रवक्ता ने भी पुष्टि की कि कानेमजार नवाकदल इलाके में एनकाउंटर जारी है. बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक गांव में रविवार को हिजबुल मुजाहिद्दीन और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें दो आतंकी मारे गए थे. हालांकि इस एनकाउंटर में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया था. मारे गए आतंकवादियों में एक की पहचान ताहिर उर्फ उकाब के रूप में हुई थी. वह पुलवामा का रहने वाला था. वह पिछले साल किश्तवाड़ में आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा की हत्या में शामिल था. मुठभेड़ के बाद जम्मू के आईजीपी मुकेश सिंह ने बताया था कि हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादी ताहिर अहमद बट का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है. अब डोडा को आतंकवाद से मुक्त कहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि 5 घंटे तक चले मुठभेड़ के बाद बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं.

अन्य खबरे