जम्मू-कश्मीर में हुए मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर
संवाददाता/in24 न्यूज़
जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा के पंपोर इलाके में सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। बता दें कि गुरुवार के दिन श्रीनगर के सराफ कदल इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर 2 ग्रेनेड फेंके थे। इसमें 2 पुलिसकर्मियों समेत कुल 3 लोग घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक इलाके में सर्च ऑपरेशन के साथ मुठभेड़ अभी भी जारी है। पुलिस के मुताबिक मारे गये आतंकी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि मारा गया आतंकी कौन है और किस आतंकी ग्रुप से जुड़ा हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पंपोर इलाके में कुछ आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, इसी दौरान आतंकी ने उनपर गोली चला दी। जिसके जवाबी कार्रवाई में जब सुरक्षबलों ने गोली चलाई तो उसमें आतंकी मारा गया। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को राजौरी जिले के थन्ना मंडी इलाके में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। हालांकि इस दौरान भारतीय सेना के जूनियर कमीशंड अधिकारी भी शहीद हो गए थे। राजौरी जिले के थन्ना मंडी इलाके में अगस्त महीने में हुई मुठभेड़ की दूसरी घटना है। इससे पहले 6 अगस्त को थन्ना मंडी क्षेत्र में छह अगस्त को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे।