Breaking News

जस्टिस ललित होंगे देश के 49 वें मुख्य न्यायाधीश

04 Aug, 2022 496

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश (CJI) होंगे जस्टिस उदय उमेश ललित। मौजूदा चीफ जस्टिस एनवी रमणा ने इसके लिए केंद्र सरकार को सिफारिश भेज दी है। सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीशों के क्रम में जस्टिस रमण के बाद जस्टिस ललित का ही नाम आता है। इसलिए उन्हें ही उत्तराधिकारी चुना गया है। जस्टिस ललित देश के 49 वें प्रधान न्यायाधीश होंगे। सीजेआई रमण इसी माह 26 तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हालांकि, उनका कार्यकाल भी तीन माह का ही रहेगा। जस्टिस यूयू ललित नवंबर में रिटायर होने वाले हैं। बता दें कि मौजूदा चीफ जस्टिस ही नए नाम की अनुशंसा करते हैं।

अन्य खबरे