Breaking News

जैश के तीन आतंकी ढेर

17 Jul, 2020 719

संवाददाता/in24 न्यूज़।
घाटी से आंकवादियों का सफाया करने का क्रम लगातार जारी है. जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। आतंकियों से मुठभेड़ में तीन सैनिक घायल भी हुए हैं। मारे गए आतंकियों में एक जैश का टाॅप कमांडर भी जो आइइडी एक्सपर्ट था। कुलगाम जिले के नागनाद शिमर इलाके में शुक्रवार को सुबह हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने चारों ओर से आतंकियों को घेर कर सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने गोली चला दी जिसके बाद कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए। कश्मीर के आइजी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों एक मोस्ट वांटेड वालिद था, जो पाकिस्तान का रहने वाला था। इससे पहले वह तीन सर्च ऑपरेशन से बच निकला था। वह पिछले डेढ साल से सक्रिय था। इस महीने अबतक 17 दिनों में सात इनकाउंटर हुए हैं और 14 आतंकी मारे गए हैं। इससे पहले 13 जुलाई को कुपवाड़ा में दो आतंकवादी मारे गए थे। आतंकियों को मार गिराने के अभियान में सुरक्षाकर्मियों का दल लगातार चौकन्ना रहते हुए लगा हुआ है.  

अन्य खबरे