Breaking News

एक्टर रणवीर शौरी निकले कोविड पॉजिटिव

17 Feb, 2021 1005

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मुंबई में कोरोना के बढ़ते संकट के साथ महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन की चेतावनी दी है. इसी बीच एक्टर रणवीर शौरी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. इसकी जानकारीउन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.सोशल मीडिया पर रणवीर ने बताया कि वो कोविड 19 पॉजिटिव हैं. रणवीर ने ट्वीट कर लिखा- मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया हूं. लक्षण माइल्ड हैं. मैं क्वारंटीन में हूं. रणवीर शौरी उन सितारों में से हैं जो हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने रिहाना-ग्रेटा पर बनाया एक गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया था. उनके गाने का टाइटल था रिहाना तो बहाना है. इसके अलावा गाने में ग्रेटा को अनपढ़ करते भी दिखें थे.एक्टर रणवीर शौरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अंग्रेजी मीडियम और लूटकेस जैसी फिल्मों में नजर आए थे. बता दें कि कोरोना ने एकबार फिर अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है.

अन्य खबरे