Breaking News

देश की पहली रैपिड रेल नमो भारत को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

20 Oct, 2023 479

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की पहली रैपिड रेल ‘नमो भारत’ के 17 किलोमीटर लंबे पहले खंड का हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजियाबाद में उद्घाटन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित रहे। कल से आम नागरिक इस ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस गलियारे का पहला चरण 17 किलोमीटर लंबा है। यानी अभी यात्री गाजियाबाद के साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक यात्रा कर सकेंगे। साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक का ट्रेन किराया 50 रुपए रखा गया है। वहीं, प्रीमियम कोच के लिए 100 रुपए चुकाने होंगे। ट्रेन के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने बच्चों संग रेल यात्रा का आनंद लिया। ‘नमो भारत’ रैपिड रेल कई तरह की हाईटेक सुविधाओं से लैस है। दिल्ली-मेरठ तक पूरे 82.15 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस को जून 2025 तक चालू करने का लक्ष्य है। बता दें कि रेलवे के लिए नमो भारत बड़ी उपलब्धि है।

अन्य खबरे