देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41 लाख के पार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
विश्वव्यापी जानलेवा बीमारी कोरोना का संकट बढ़ता ही जा रहा है. भारत में कोरोना के नए मामले हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. वहीं मौतों के मामले में भी भारत दुनिया के अन्य देशों की तुलना में तेजी से आगे बढ़ रहा है. पूरी दुनिया में अब तक दो करोड़ 70 लाख 62 हजार 744 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से आठ लाख 83 हजार 740 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं दुनियाभर में अब तक एक करोड़ 91 लाख 62 हजार 697 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. हालांकि पूरी दुनिया में अभी भी 70 लाख 16 हजार 307 लोग कोरोना से संक्रमित बने हुए हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान दुनियाभर में करीब दो लाख 78 हजार नए मामले सामने आए हैं और करीब 5400 लोगों की मौत हुई है. भारत में कोरोना के नए मामले सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत में अब तक 41 लाख 10 हजार 839 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 70 हजार 679 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 31 लाख 77 हजार 673 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. हालांकि भारत में अभी भी 8 लाख 62 हजार 487 लोग कोरोना से पीड़ित बने हुए हैं. बीते चौबीस घंटों के दौरान यहां 90 हजार 600 नए मामले सामने आए हैं और 1,044 लोगों की मौत हुई है. गौरतलब है कि इस महामारी से आज भी सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा गया है.