Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

प्रताप फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आठ पत्रकारों ने किया रक्तदान

25 Apr, 2024 703
संवाददाता/in24 न्यूज़।
 
मीरा भायंदर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था प्रताप फाउंडेशन द्वारा आज शिवसेना विधायक तथा लोकनेता प्रताप सरनाईक के जन्मदिन के अवसर पर मीरा रोड के शिवार गार्डन में महारक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। सैकड़ों रक्तदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान शिविर में भाग लिया। कार्यक्रम की खास बात रही कि इस महारक्तदान शिविर में आठ पत्रकारों ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक तथा प्रताप फाउंडेशन के अध्यक्ष विधानसभा चुनाव प्रमुख विक्रम प्रताप सिंह ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों के रूप में जिला प्रमुख राजू भोईर, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गलगली, वरिष्ठ समाजसेवी विकास पाटिल ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ अजय दुबे, उत्तर भारतीय महिला मोर्चा की जिला प्रमुख एडवोकेट अरुणा पांडे, शिवसेना यूनियन नेता मुस्तफा वनारा, ज्योति शर्मा, सत्यप्रकाश पांडे, राजबहादुर सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रिसेन सिंह (शिवा), कपिल परमार ,धर्मेंद्र सिंह, जगदीश नायक, पिंटू सिंह, सुधीर सिंह, रूपेश आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर बोलते हुए विक्रम प्रताप सिंह ने कहा कि प्रताप फाउंडेशन ने महारक्तदान द्वारा लोक नेता प्रताप सरनाईक के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.