मेरे घर ईडी का स्वागत है - नवाब मलिक
संजय मिश्रा/in24 न्यूज़/मुंबई
मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले की जांच कर रहे एनसीबी के मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाकर सुर्ख़ियों में आए महाराष्ट्र के अल्पसंख्यांक मंत्री नवब मलिक एक के बाद एक कई खुलासे कर रहे हैं. नवाब मलिक महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री होने के साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता है गुरूवार के दिन नवाब मलिक से संबंधित कार्यालयों पर प्रवर्तन निदेशालय की खबर आने के बाद नवाब मलिक मीडिया के सामने आए और उन्होंने सबसे पहले इन खबरों का खंडन किया कि उनके यहां किसी भी प्रकार की कार्रवाई हुई है. नवाब मलिक ने वफ्फ बोर्ड से संबंधित कुछ संस्थाओं का खुलासा करते हुए एंडोमेंट ताबूत ट्रस्ट का नाम लिया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रजा पर ध्यान देने की बजाए आप वफ्फ बोर्ड पर छापा मार रहे हैं. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप केंद्रीय एजेंसियों से हमे डराने की कोशिश कर रहे हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दावा है कि जितने भी मामलों की जांच अभी तक ईडी ने लंबित रखा था, उन सब के बारे में एक रिपोर्ट तैयार कर एनसीपी का शिष्टमंडल ईडी कार्यालय का जल्द ही रुख जल्द करने वाला है. महाराष्ट्र के विरोधी पक्ष नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम लेते हुए मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि यह पहले पता लगाना जरुरी है कि क्या ये देवेंद्र फडणवीस की शिकायत पर यह छापेमारी हो रही है. कुल मिलाकर नवाब मलिक ने प्रवर्तन निदेशालय की इस करवाई को बदले की कार्रवाई बताया और उन्होंने कहा कि डरने वाले नहीं है और हमारी जो लड़ाई चल रही है गैरकानूनी तरीके से निर्दोष को व्यक्ति को जेल में डालने के खिलाफ, वो आगे भी जारी रहेगी.