द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति
संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश को 15वें राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू मिल चुकी हैं। वह देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति हैं। होंगी। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हरा दिया है। चुनाव के रिजल्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्रौपदी मुर्मू के नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे। उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी साथ रहे। पीएम मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को गुलदस्ता देकर उनका अभिवादन किया। इसके साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने द्रौपदी मुर्मू को जीत पर बधाई दी। आंकड़ों की बात करें तो तीसरे राउंड की गिनती में ही उन्होंने राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 50 फीसदी वोट पा लिये। तीसरे राउंड के वोटों की गिनती की बात करें तो इसमें कुल वोट 1,333 थे, जिनकी वैल्यू 1,65,664 थी। इसमें से मुर्मू को 812 वोट मिले। वहीं विपक्ष यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले। कुल तीनों राउंड की बात करें तो कुल वोट 3219 थे। इनकी वैल्यू 8,38,839 थी। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट (वैल्यू 5,77,777) मिले। वहीं यशवंत सिन्हा को 1058 वोट (वैल्यू 2,61,062) मिले। द्रौपदी मुर्मू को क्रॉस वोटिंग के ज़रिए अभी तक 104 विधायकों और 17 सांसदों के वोट मिले हैं। उनको समर्थन देने वाले दलों के सांसदों की संख्या 523 थी , लेकिन वोट मिले 540 यानी वोटिंग में 17 सांसदों ने उनके पक्ष में क्रॉस वोटिंग की। इसी तरह अभी तक 16 राज्यों में 104 विधायकों ने क्रॉस वोट कर द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है। बता दें कि द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद आदिवासी समाज में ख़ुशी की लहर है।