धोखेबाज़ पाकिस्तान के सीजफायर तोड़ने पर एक जवान शहीद
धोखेबाज़ और गद्दार पाकिस्तान भारतीय सीमा में संघर्ष विराम का लगातार उल्लंघन कर रहा है. शनिवार को एक बार फिर से पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया. भारतीय सेना के जवानों ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया. हालांकि इस संघर्ष में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया. बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी पाकिस्तान की ओर से उरी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया था. जिसमें एक आम नागरिक की मौत हो गई थी. मरने वाले की पहचान अल्ताफ हुसैन की रूप में हुई थी. बता दें कि भारतीय जवानों से कश्मीर घाटी में आतंकियों के सफाए के लिए चलाए जा रहे अभियान तेज किए हैं तभी से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. उसके बाद से लगातार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है. या फिर आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश करता रहता है. लेकिन सीमा पर तैनात भारतीय जवान आतंकियों और पाकिस्तानी सेना के हर नापाक इरादे को नाकाम कर देते हैं. बावजूद इसके पाकिस्तान लगातार भारत को उकसाने के लिए नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम देता रहता है. अब भारत पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए जाहिर है हर संभव प्रयास करेगा।