नक्सलियों के ब्लास्ट से सीआरपीएफ के दो जवान घायल
संवाददाता/in24 न्यूज़।
नक्सलवाद से प्रभावित छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर में गुरुवार को नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया आईईडी बम ब्लास्ट हो गया है। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 2 जवान घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, इस ब्लास्ट में मोदक पाल थाना क्षेत्र के हल्बा पारा में सीआरपीएफ के जवान रोड ओपनिग के लिए निकले थे। इसी दौरान ये ब्लास्ट हुआ. ब्लास्ट में सीआरपीएफ के जवान जवान बालकिशन और सनी दुल इस्लाम घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। बीजापुर एएसपी पंकज शुक्ला ने घटना की पुष्टि की है। आईईडी ब्लास्ट के बाद इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन शुरु किया गया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि बीजापुर जिले के आवापल्ली इलाके के चिनाकोडपाल और मुरकीनार के बीच प्रेशर आई ई डी में ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ के दो जवान जख्मी हो गए। बीजापुर जिले के एडिशनल एस पी पंकज शुक्ला के मुताबिक सीआरपीएफ 170 बटालियन की ई कंपनी पार्टी एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी। इसी बीच माओवादियों के द्वारा लगाए प्रेशर आईईडी में विस्फोट हो गया। जिसकी चपेट में दो जवान आ गए जिले के एएसपी शुक्ला ने बताया कि घायल जवान कॉन्स्टेबल बालकृष्ण और सनी दुल इस्लाम को बीजापुर जिले के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से खाली है। उधर घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम दल बल के साथ पहुंच गई है। इलाके में सर्चिंग तेज है। गौरतलब है कि इसी सप्ताह दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल प्रभावित राज्यों के प्रतिनिधियों की बैठक ली थी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में नक्सल हिंसा पर नकेल कसने का दावा किया गया था। इन दावों के बीच नक्सलियों ने आज यानी गुरुवार को फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। राहत की बात है कि इस वारदात में सुरक्षा बल के जवानों को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि लाख कोशिशों के बावजूद नक्सलवाद का खतरा बना ही हुआ है।