Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

पाकिस्तान में आतंकी राशिद लतीफ की हत्या

11 Oct, 2023 834

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पठानकोट आतंकी हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक सियालकोट में अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। बता दें कि आतंकी राशिद लतीफ भारत में भी मोस्ट वांटेड था। भारत सरकार ने उसे आतंकियों की लिस्ट में शामिल किया था। वहीं एनआईए ने उसके खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया था। बता दें कि साल 2016 में जैश के आतंकियों ने पठानकोट के एयरबेस पर हमला कर दिया था। इसमें सात जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक सियालकोट के बाहरी इलाके में एक मस्जिद में आतंकी शाहिद की हत्या की गई। हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और गोली मारने के बाद फरार हो गए। वहीं पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी की है और हमलावरों की तलाश कर रही है। बता दें कि पाकिस्तान बार-बार कहता रहा है कि उसने आतंकियों को पनाह नहीं दिया है।

अन्य खबरे