Breaking News

नगालैंड फायरिंग में छह की मौत

05 Dec, 2021 786

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
नगालैंड (Nagaland) में शनिवार रात को फायरिंग की एक बड़ी घटना सामने आई है। इस फायरिंग में अबतक 6 नागरिकों के मारे जाने की खबर है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। फायरिंग के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। यह घटना मोन जिले के ओटिंग गांव की है। वहीं इस घटना की मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने पुष्टि करते हुए निंदा की है और लोगों से इलाके में शांति बनाने की अपील की और कहा कि राज्य के मोन जिले के ओटिंग गांव में दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण नागरिकों की हत्या हुई। इसकी जांच एसआईटी करेगी। वहीं फायरिंग की घटना के बाद आई तस्वीरों में गाड़ियों को जलते हुए दिखाया गया है। खबर के मुताबिक़ घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सुरक्षाबलों की गाड़ियों में आग लगा दी। इस घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने आज सुबह ट्वीट किया कि मोन के ओटिंग में नागरिकों की हत्या की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत निंदनीय है। पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त करता हूं। घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना करना करता हूं। उच्चस्तरीय एसआईटी मामले की जांच करेगी और कानून के अनुसार न्याय होगा। सभी वर्गों से शांति की अपील करता हूं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नगालैंड में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब मोन जिले के तिरु गांव में सुरक्षा बलों ने एनएससीएन के उग्रवादी होने का संदेह जताते हुए कुछ नगा युवकों उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें उनकी मौतें हो गईं। आरोप है कि सुरक्षाबलों ने उग्रवादी होने के शक में इन पर फायरिंग की थी। बहरहाल, इस हादसे के पीछे के सच को समझने की कोशिश की जा रही है।

अन्य खबरे