Breaking News

निर्भया के दोषियों की फांसी तय

19 Mar, 2020 1126

संवाददाता/in24 न्यूज़.
निर्भया मामले में सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया के दोषी मुकेश की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि दोषियों की ओर से सारे कानूनी विकल्प आजमाए जा चुके हैं। अब सभी दोषियों की फांसी का रास्ता साफ हो गया है। पिछले 18 मार्च को हाईकोर्ट ने मुकेश की याचिका को खारिज कर दिया था। मुकेश ने ट्रायल कोर्ट की ओर से फांसी की सजा रद्द किए जाने की मांग को खारिज किए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। मुकेश ने कहा था कि वो घटना वाले दिन दिल्ली में नहीं था। पिछले 17 मार्च को पटियाला हाउस कोर्ट ने मुकेश की याचिका को खारिज कर दिया था। मुकेश के वकील मनोहर लाल शर्मा ने याचिका दायर कर कहा था कि मुकेश को 17 दिसंबर 2012 को राजस्थान में गिरफ्तार किया गया था। सुनवाई के दौरान मनोहर लाल शर्मा ने साक्ष्य अधिनियम की धारा 44 का हवाला दिया था। मनोहर लाल शर्मा ने कहा था कि मुकेश को राजस्थान के करौली से 17 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया और बाद में समय 16 दिसंबर का डाल दिया गया।

अन्य खबरे