Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

पश्चिम बंगाल में अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

18 Aug, 2022 504

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पश्चिम बंगाल पुलिस की विशेष कार्यबल (STF) इकाई ने बुधवार को शासन थाना क्षेत्र के खारीबाड़ी से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अलकायदा (Al Qaeda) के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया। वे भारतीय उप-महाद्वीप (AQIS) में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-कायदा के सक्रिय सदस्य हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक स्पेशल टास्क फोर्स ने बुधवार रात करीब 8 बजे दोनों को हिरासत में लिया। एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान गंगारामपुर, जिला दक्षिण दिनाजपुर निवासी अब्दुर रकीब सरकार और हुगली जिले के आरामबाग निवासी काजी अहसन उल्लाह के रूप में हुई है। पश्चिम बंगाल पुलिस के एसटीएफ ने दावा किया कि उनके कब्जे से भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का संकेत देने वाले कई कट्टरपंथी साहित्य जब्त किए गए हैं। हिरासत में लिए गए दो आरोपियों के खिलाफ यूएपीए और आईपीसी के तमाम धाराओं के तहत एक विशिष्ट मामला दर्ज किया जा रहा है और अन्य 17 FIR का नाम अब तक की पूछताछ के दौरान सामने आया है। आतंकवादी सैफुल्ला पांच साल से इंटरनेट के जरिए आतंकी गतिविधियों की जानकारीले रहा था। इधर, यूपी के फतेहपुर से लखनऊ एटीएस की टीम ने हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने चलते गिरफ्तार किया था। अब उसने अपने कई राज उगले हैं। सैफुल्ला ने बताया कि पिछले पांच साल से वह इंटरनेट के जरिए आतंकी गतिविधियों की जानकारी ले रहा था। वह आतंकी संगठनों से प्रभावित था क्योंकि वह भारत को इस्लामिक देश बनाने का सपना देख रहा था।उसने बताया कि करीब ढाई साल पहले सोशल मीडिया के जरिए आतंकी संगठनों के ग्रुप से जुड़ा। उसने अपने आसपास के युवाओं को जोड़ने का अभियान चलाया था। उसके ग्रुप में फतेहपुर, कानपुर, प्रयागराज के युवा जुड़े थे। उत्तर प्रदेश के अलावा झारखंड, महाराष्ट्र, कश्मीर और गुजरात में भी आतंक से जुड़े सक्रिय लोगों की पुष्टि की है। सैफुल्ला उर्फ हबीबुल ने इनमें से आठ लोगों के नाम एटीएस को बताए हैं। बता दें कि अलकायदा के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तारी को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.