Breaking News

पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ ने फायरिंग के बाद भगाया

09 Dec, 2022 858

संवाददाता/in24 न्यूज़।
आतंक को बढ़ावा देनेवाला पाकिस्तान (Pakistan) अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हर दिन बॉर्डर एरियों पर ड्रोन गतिविधियां सामने आ रही हैं। सरहदों पर हेरोइन सहित कई नशीले पदार्थ भी बरामद हो रहे हैं। आज फिर फाजिल्का सरहद पर जलालाबाद इलाके में ड्रोन दिखाई दिया। बीएसएफ (BSF) की तरफ से छह राउंड फायरिंग के बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की तरफ लौट गया। बीएसएफ और पंजाब पुलिस की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। वहां उन्हें एक ड्रोन दिखाई दिया जिसके बाद बीएसएफ ने फायरिंग की और ड्रोन वापस लौट गया। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी ड्रोन के जरिये हथियार भेजा गया था।

अन्य खबरे