पाकिस्तान के कब्ज़े वाले गिलगित-बालटिस्तान में चुनाव के फैसले का भारत ने किया कड़ा विरोध
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तान ऐसा देश है जो अपनी ,अनमाणि करने से बाज नहीं आता. पाकिस्तान ने गिलगित-बालटिस्तान में चुनाव कराना चाहता है. उसके इस अप्रत्याशित निर्णय से भारत ने नाराज़गी जताई है और इसका कड़ा विरोध किया है. बता दें कि गिलगित-बालटिस्तान पर पाकिस्तान का कब्ज़ा है. गौरतलब है कि पिछले दिनों पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने गिलगित-बालटिस्तान में आम चुनाव कराए जाने के लिए वहां के केंद्रीय कानून में संशोधन का आदेश दिया था। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत ने कहा कि गिलगित-बालटिस्तान भारत का अभिन्न हिस्सा है और पाकिस्तान को इसे खाली कर देना चाहिए। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान और वहां की न्यायपालिका का भारत की अवैध तौर पर जबरदस्ती हथियाई गई भूमि पर कोई अधिकार नहीं है। भारत इस तरह की कार्रवाई का जिससे पाकिस्तान अधिकृत हिस्से में कोई परिवर्तन आए पूरी तरह से खारिज करता है। दूसरी और पाकिस्तान को चाहिए कि वह अवैध तौर पर कब्जाई भूमि को तुरंत खाली कर दे। भारत ने कहा है कि इस तरह की कार्रवाई से पाक पिछले 7 दशकों के दौरान अधिकृत भारत की भूमि पर हो रहे मानवाधिकार उल्लंघन और वहां के लोगों की स्वतंत्रता के हो रहे हनन को नहीं छुपा सकता। भारत सरकार की इस संबंध में स्थिति 1994 में भारतीय संसद द्वारा पारित प्रस्ताव से स्पष्ट हो जाती है।