Breaking News

पाकिस्तान ने ड्रोन से अमृतसर में गिराई नशीले पदार्थों की खेप

03 Jun, 2023 1146

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कंगाल होने के बावजूद पाकिस्तान ( Pakistan) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस की संयुक्त घात पार्टी ने मादक पदार्थों की तस्करी (drug trafficking) का पाकिस्तान के एक और नापाक प्रयास को नाकाम करते हुए शुक्रवार रात को लगभग दो बजकर पचास मिनट पर अमृतसर जिले के गांव राई से ड्रोन द्वारा गिराई गई साढ़े पांच किलो हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने आज बताया कि रात लगभग दो बज कर पचास मिनट पर गांव राई के बाहरी इलाके में ड्रोन की हल्की भनभनाहट और खेप गिराने की आवाज़ सुनाई दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की तलाशी के दौरान, सैनिकों ने एक खेत से संदिग्ध नशीले पदार्थों के 05 पैकेट की एक बड़ी खेप बरामद की जिसका कुल वजन साढ़े पांच किलो है। खेप के साथ एक लोहे की अंगूठी भी बंधी मिली। बता दें कि पाकिस्तान कभी घुसपैठिए को भेजता है तो कभी ड्रोन से हथियार और ड्रग्स भेजता है।

अन्य खबरे