फिरोजपुर सीमा के पास से बीएसएफ ने साढ़े 12 करोड़ की हेरोइन बरामद की
14 Jun, 2023
1917
संवाददाता/in24 न्यूज़.
हेरोइन (heroin) तस्करों के नापाक मंसूबे को विफल करते हुए फिरोजपुर के गांव मबोके से सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने दो किलो छह सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आज सुबह साढ़े सात बजे विशेष सूचना पर बीएसएफ द्वारा फिरोजपुर के गांव मबोके में तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान बीएसएफ जवानों ने गांव के बाहरी इलाके में एक खेत से ड्रोन (Dron) द्वारा गिराया गया एक काले रंग का बैग बरामद किया, जिसमें तीन छोटे पैकेट हेरोइन के बरामद हुए, जिनका कुल वजन दो किलो छह सौ ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक किलो हेरोइन की कीमत करीब पांच करोड़ बताई जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी सीमा सुरक्षा बल के जवान ड्रोन से ड्रग्स और हथियार बरामद करते रहे हैं।