Breaking News

दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक से खौफ में पाकिस्तान

29 Sep, 2018 1563
संवाददाता/in24 न्यूज़। दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक की बात पर पाकिस्तान में खौफ है. सर्जिकल स्ट्राइक दिवस के मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के जवान की मौत का बदला लेने की बात कही. अब इस बात पर बीएसएफ के डीजी ने भी मुहर लगा दी है. राजनाथ सिंह के बयान से ही ये कयास लगाई जा कही थी कि भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सीमा के उस पार एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है. अब इस मामले में बीएसएफ के डीजी ने भी कहा, ''भारतीय सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब देकर अपने एक जवान की शहादत का बदला लिया है. सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को बताया कि अपने सैनिक की मौत का बदला लेने के लिए हमने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पर्याप्त कार्रवाई की है.'' इस मामले में बीएसएफ के निवर्तमान महानिदेशक के के शर्मा ने बताया, 'अपने सैनिक (नरेंद्र शर्मा) की मौत का बदला लेने के लिए हमने नियंत्रण रेखा पर पर्याप्त कार्रवाई की है. हमारे पास उचित समय पर और अपनी पसंद के स्थान पर जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है.'

अन्य खबरे