Breaking News

पिथौरागढ़ में आए भूकंप के झटके

11 May, 2023 968

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज सुबह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ (Pithoragarh) में भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके आज सुबह 6.15 मिनट पर महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई। भूकंप का सेंटर पिथौरागढ़ से 32 किलोमीटर उत्तर की ओर तथा गहराई सतह से पांच किलोमीटर नीचे रही। भूकंप के झटके डीडीहाट, थल, नाचनी, बलुवाकोट, धारचूला एवं बंगापानी तहसीलों में महसूस किया गया। फिलहाल प्रभावित क्षेत्रों से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है और यही राहत की बात है।

अन्य खबरे