Breaking News

पीएम मोदी ने की मंदिर में पूजा-अर्चना

27 Nov, 2023 692

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में प्रार्थना की और 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए भगवान वेंकटेश्वर स्वामी से आशीर्वाद मांगा। तिरुमाला में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की झलकियां साझा करते हुए, पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में, 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पीएम मोदी ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर भी राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मन की बात का एक वीडियो क्लिप भी साझा किया जिसमें उन्होंने सिख गुरु को श्रद्धांजलि दी थी। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं। दूसरों की सेवा करने और भाईचारे को आगे बढ़ाने पर उनका जोर दुनिया भर के लाखों लोगों को ताकत देता है। बता दें कि रविवार को पीएम ने मन की बात के दौरान भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। बता दें कि पीएम मोदी समय-समय पर पूजा अर्चना करने देश के प्रसिद्ध मंदिरों में जाते रहते हैं।

अन्य खबरे