पीएम मोदी ने जगाई कोरोना वैक्सीन की उम्मीद
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज कोरोना संकट को लेकर सर्वदलीय बैठक हुई है। इस बैठक में पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन बांटने के प्लान को लेकर संकेत दिए हैं। पीएम ने संकेत दिए है कि कोरोना की वैक्सीन पहले बुजुर्गों, कोरोना वॉरियर्स को मिल सकती है। पीएम मोदी ने इस बैठक में वैक्सीन को लेकर बड़ी बात कही और बताया कि कुछ हफ्तों में ही कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद है। पीएम मोदी ने कहा कि अभी आठ ऐसी वैक्सीन हैं, जो ट्रायल के चरण में बनी हुई हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार हर किसी का सुझाव ले रही है और उसके मुताबिक ही आगे बढ़ रही है। वैक्सीन को लेकर किसी तरह की अफवाह ना फैले और राष्ट्रहित सबसे अधिक हो, ऐसे में राजनीतिक दलों को जागरुक होना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि फरवरी-मार्च की आशंकाओं भरे, डर भरे माहौल से लेकर आज दिसंबर के विश्वास और उम्मीदों भरे वातावरण के बीच भारत ने बहुत लंबी यात्रा तय की है। अब जब हम वैक्सीन के मुहाने पर खड़े हैं तो वही जनभागीदारी, वही साइंटिफिक अप्रोच, वही सहयोग आगे भी बहुत जरूरी है। पीएम मोदी ने बताया कि केंद्र सरकार बड़े स्तर पर कोरोना वैक्सीन वितरण को लेकर काम कर रही है, जो राज्य सरकार की मदद से जमीन पर उतारा जाएगा। सरकार ने एक नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप बनाया है, जिसकी सिफारिश के मुताबिक से ही काम होगा। वैक्सीन की कीमत क्या होगी, इसपर केंद्र और राज्य मिलकर फैसला लेंगे। कीमत पर फैसला लोगों को देखते हुए किया जाएगा और राज्य की इसमें सहभागिता होगी। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार हर किसी का सुझाव ले रही है और उसके मुताबिक ही आगे बढ़ रही है। वैक्सीन को लेकर किसी तरह की अफवाह ना फैले और राष्ट्रहित सबसे अधिक हो, ऐसे में राजनीतिक दलों को जागरुक होना होगा। बता दें कि रूस में बहुत जल्द लोगों को मुफ्त में वैक्सीन देने की घोषणा की जा चुकी है. पीएम मोदी ने कोरोना काल के शुरू होते ही लगातार जागरूकता फ़ैलाने का काम किया और आज भी कर रहे हैं.