Breaking News

पीएम मोदी ने दिखाई देशी की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

13 Oct, 2022 693

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। यहां पीएम मोदी ने आज देशी की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने इस ट्रेन को ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई। यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के बीच चलेगी। इसके अलावा पीएम मोदी विकास की कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी का ये 9 दिन के भीतर हिमाचल में दूसरा दौरा है। पीएम मोदी चंबा जिले में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि 19 अक्टूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत आम लोगों के लिए हो जाएगी। बता दें कि देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली-ऊना के बीच की दूरी करीब साढ़े पांच घंटे में तय करेगी। इस दौरान यह ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़ और आनंदपुर साहिब स्टेशन पर दो-दो मिनट के लिए ठहरेगी। बता दें कि पीएम मोदी ने इससे पहले 30 सितंबर को अहमदाबाद में वंदे भारत और मेट्रो परियोजना के फेस-1 का उद्घाटन किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने गांधीनगर से अहमदाबाद के बीच ट्रेन यात्रा भी की थी। वंदे भारत ट्रेन की वजह से अहमदाबाद और मुंबई के बीच की दूरी 8 घंटे की जगह साढ़े पांच घंटे में तय की जा सकती है। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर समेत कई सुविधाएं हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नेक्‍स्‍ट जनरेशन वाली वंदे भारत 2.0 ट्रेन में कवच (ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम) की सुविधा भी है। इसके तहत हर कोच में चार इमरजेंसी विंडो जोड़े जाने से अधिक सुरक्षा मिलेगी। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन है। इसका रैक इंटेगरल कोच फैक्टरी ICF चेन्नई में बना है। लगभग 18 कोच की यह ट्रेन कई सुविधाओं से लैस है। इसमें फोटो कौटिलिक अल्ट्रा एयर प्यूरीफायर सिस्टम लगा है। जो GRDO की चंडीगढ़ स्थित लैबोरेटरी में तैयार हुआ है। इसमें रिक्लाइनिंग सीट लगाई गई हैं। साथ ही ऑटोमैटिक फायर सेंसर लगे हैं। इसमें WIFI की सुविधा भी मिलेगी। रेलवे के बड़े में इस ट्रेन की विशेष महत्ता है।

अन्य खबरे