Breaking News

पीएम मोदी लॉकडाउन पर लेंगे आज बड़ा फैसला

11 Apr, 2020 908

संवाददाता/in24 न्यूज़।
पूरे भारत में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लॉकडाउन का कड़ा फैसला लिया था, जिसकी अवधि 14 अप्रैल तक है. मगर जिस तरह इस जानलेवा वायरस ने कोहराम मचा रखा है उसे देखते हुए जल्द ही पीएम मोदी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. बता दें कि पीएम मोदी देश में लागू 21 दिनों के लॉकडाउन को पर चर्चा करने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में लॉकडाउन आगे बढ़ाए जाने पर चर्चा हो सकती है। कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार देशव्यापी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा सकती है। देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए कई राज्य की सरकारें लॉकडाउन बढ़ाने की बात कर चुकी हैं, जबकि ओडिशा और पंजाब सरकार ने पहले ही राज्यों में इसकी अवधि बढ़ा दी है। पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन की अवधि को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया। ओडिशा के बाद ऐसा करने वाला पंजाब दूसरा राज्य है। लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय यहां पंजाब मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। विशेष मुख्य सचिव के बी एस सिद्धू ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने पंजाब कर्फ्यू/लॉकडाउन को 30 अप्रैल 2020/एक मई,2020 तक बढ़ाने को मंजूरी दी। आज से 21 दिन का विस्तार। पंजाब में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं और यह 132 तक पहुंच गया। संक्रमितों में से 11 मरीजों की जान भी चली गयी। उससे पहले नयी दिल्ली में कांग्रेस द्वारा वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने संकेत दिया था कि उनकी सरकार लॉकडाउन बढ़ाने पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है क्योंकि यह समय वर्तमान पाबंदियां हटाने के लिए सही नहीं है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले शुक्रवार को 7,500 के आंकड़े को पार कर गये और इस महामारी से अब तक 250 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

अन्य खबरे