Breaking News

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सात अप्रैल को दिल्ली में सामूहिक उपवास करेगी आम आदमी पार्टी

03 Apr, 2024 604

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को अबतक आम आदमी पार्टी पचा नहीं पा रही है।  इस गिरफ़्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री गोपाल राय ने देशभर की जनता का आव्हान करते हुए सात अप्रैल को सामूहिक उपवास रखने की अपील की है। गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर भी आम आदमी पार्टी के सभी नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता सात अप्रैल को 11 बजे से सामूहिक उपवास रखेंगे और प्रार्थना करेंगे। उन्होंने कहा है कि पूरे देश में जो जहां है, वो वहीं से सामूहिक उपवास रखकर प्रार्थना कर सकता है और इस मुहिम में शामिल हो सकता है।आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर गोपाल राय ने कहा कि जिस तरीके से गलत आरोप लगाकर संजय सिंह को छह महीने तक जेल में रखा गया, ठीक उसी तरीके से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं को भी जेल में रखा गया है। उन्होंने बताया कि फर्जी शराब घोटाले के जरिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को खत्म करने का षड्यंत्र रचा गया है। बता दें कि केजरीवाल ने अबतक इस्तीफ़ा नहीं दिया है और आप नेता और मंत्री आतिशी पहले ही चार और नेताओं की गिरफ़्तारी की बात कह चुकी हैं।

अन्य खबरे