एमजे अकबर पर विदेशी पत्रकार ने लगाया जबरदस्ती का आरोप
13 Oct, 2018
1320
संवाददाता/in24न्यूज़।
मी टू के चक्कर में मोदी सरकार के मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ अब एक विदेशी पत्रकार ने भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. एक के बाद एक हो रहे खुलासों से एमजे अकबर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इस बार सीएनएन की एक रिपोर्टर ने विदेश राज्य मंत्री और वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर के बारे में खुलासा करते हुए मीटू कम्पैन के जरिये अपनी बात रखी. सीएनएन की रिपोर्टर माजली डी पुय कैम्प ने बताया कि 2007 में जब वो एमजे अकबर के अंडर इंटर्नशिप कर रही थीं उस दौरान एकबार ने उनके साथ जबरदस्ती की. ट्वीट करते हुए इस रिपोर्टर ने लिखा, ''55 साल के बूढ़े अकबर ने 18 साल की एक इंटर्न को जबरदस्ती किस किया.''
कैम्प का कहना है वो उस समय केवल 18 साल की थी जब वो अकबर के अंडर इंटर्न के तौर पर काम कर रही थीं.