पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को नागपुर में हरी झंडी दिखाई
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अपने महाराष्ट्र दौरे पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने नागपुर रेलवे स्टेशन (Nagpur Railway Station) और बिलासपुर (Bilaspur) से नागपुर और बिलासपुर से नागपुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम मोदी ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे नागपुर रेलवे स्टेशन का दौरा किया और प्रीमियम ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे में अपनी यात्रा पूरी करेगी। इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस का रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में ठहराव है। वहीं, पीएम मोदी ने फ्रीडम पार्क से खपरी तक नागपुर मेट्रो की यात्रा की। उन्होंने इस दौरान छात्रों से भी बातचीत की। पीएम मोदी ने नागपुर मेट्रो के फ्रीडम पार्क स्टेशन पर अपना टिकट खरीदा। गौरतलब है कि पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई गई थी। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी, रेल मंत्री रावसाहेब दानवे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेसअत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस;है।