बंटवारे के 74 साल बाद मिले दो पाकिस्तानी और हिंदुस्तानी सगे भाई
संवाददाता/in24 न्यूज़.
जब कोई अपना बिछड़ जाता है तब उसकी याद दिल में ज़िंदा रहती है। 1947 में हिंदुस्तान के बंटवारे में बिछड़े दो भाई 74 साल बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित करतारपुर गुरुद्वारा दरबार साहिब में मिले हैं। इनके मिलने की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब को भारत से जोड़ता है। यहीं दोनों भाईयों की मुलाकात हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक 1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त मोहम्मद सिद्दीकी एक बच्चे थे। उनका परिवार बिखर गया। सिद्दीकी पाकिस्तान में रहने लगे वहीं उनके भाई हबीब उर्फ शेला बंटवारे के बाद भारत में पले बढ़े। बताया जा रहा है कि मोहम्मद सिद्दीकी पाकिस्तान के फैसलाबाद में रहते हैं, जबकि उनके भाई भारत के पंजाब में रहते हैं। लेकिन हाल ही में इन दोनों भाइयों का मिलन 74 साल बाद करतारपुर कॉरिडोर में हुआ है। बताया जा रहा है कि लोगों की बातचीत के दौरान ही दोनों भाइयों ने एक दूसरे को पहचाना। दोनों एक दूसरे को देखकर भावुक हो गए और गले लगाकर रोते नजर आए। बता दें कि इतने लंबे अंतराल के बाद दोनों का मिलन किसी ऐतिहासिक घटना से कम नहीं है।