Breaking News

बसवराज बोम्मयी बने कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री

28 Jul, 2021 751

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज कर्नाटक को नया मुख्यमंत्री मिल गया । अब येदियुरप्पा की बदले नए मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मयी का शासन चलेगा। बुधवार सुबह 11 बजे बसवराज  बोम्मयी  ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बोम्मयी ने कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। अभी सिर्फ बी. बोम्मयी ने ही शपथ ली है  यानी मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा। कर्नाटक राजभवन के ग्लास हाउस में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। गौरतलब है कि बी एस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई को सीएम पद के लिए चुना गया था। बसवराज बोम्मयी अभी तक कर्नाटक के गृहमंत्री थे, जोकि अब मुख्यमंत्री बन गए हैं। बसवराज बोम्मयी लिंगायत समुदाय से आते हैं। इनके पिता एसआर बोम्मयी भी 1988 में 281 दिन के लिए मुख्यमंत्री रहे थे। बोम्मयी वर्तमान में कर्नाटक के गृह मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। 28 जनवरी, 1960 को जन्मे, बोम्मई सदर लिंगायत समुदाय से हैं और येदियुरप्पा के करीबी माने जाते हैं। बसवराज बोम्मई ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनता दाल युनाइटेड के साथ की और बाद में 2008 में भाजपा में शामिल हो गए। दो बार एमएलसी और तीन बार विधायक रहे बोम्मयी 2008 के कर्नाटक राज्य चुनावों में हावेरी जिले के शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से कर्नाटक विधानसभा के लिए चुने गए थे।  बोम्मयी मैकेनिकल इंजीनियरिंग से ग्रेजुएट हैं। इनके मुख्यमंत्री बनने से संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज कर्नाटक को नया मुख्यमंत्री मिल गया । अब येदियुरप्पा की बदले नए मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मयी का शासन चलेगा। बुधवार सुबह 11 बजे बसवराज  बोम्मयी  ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बोम्मयी ने कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। अभी सिर्फ बी. बोम्मयी ने ही शपथ ली है  यानी मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा। कर्नाटक राजभवन के ग्लास हाउस में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। गौरतलब है कि बी एस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई को सीएम पद के लिए चुना गया था। बसवराज बोम्मयी अभी तक कर्नाटक के गृहमंत्री थे, जोकि अब मुख्यमंत्री बन गए हैं। बसवराज बोम्मयी लिंगायत समुदाय से आते हैं। इनके पिता एसआर बोम्मयी भी 1988 में 281 दिन के लिए मुख्यमंत्री रहे थे। बोम्मयी वर्तमान में कर्नाटक के गृह मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। 28 जनवरी, 1960 को जन्मे, बोम्मई सदर लिंगायत समुदाय से हैं और येदियुरप्पा के करीबी माने जाते हैं। बसवराज बोम्मई ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनता दाल युनाइटेड के साथ की और बाद में 2008 में भाजपा में शामिल हो गए। दो बार एमएलसी और तीन बार विधायक रहे बोम्मयी 2008 के कर्नाटक राज्य चुनावों में हावेरी जिले के शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से कर्नाटक विधानसभा के लिए चुने गए थे। बोम्मयी मैकेनिकल इंजीनियरिंग से ग्रेजुएट हैं। इनके मुख्यमंत्री बनने से इनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है।

अन्य खबरे