Breaking News

बिना टिकट दूरदराज की यात्रा करने वालों के लिए बड़ी ख़बर

29 Nov, 2022 975
ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़
 
  भारतीय रेल आपकी सेवा में तत्पर, जी हां ! यह स्लोगन है इंडियन रेलवे (Indian Railway) का, जिसमें रेल यात्रियों (Railway Passengers) बेहतरी के लिए रेल प्रबंधन द्वारा समय-समय पर नियमों में अलग-अलग बदलाव किए जाते हैं, ताकि रेल यात्रियों की यात्रा सुविधाजनक हो सके. बता दें कि कोविड के बाद ट्रेन में कंफर्म टिकट (Confirm Ticket) नहीं होने पर यात्रियों को सफर की अनुमति नहीं दी जाती है. ऐसे में अगर कोई यात्री ट्रेन से वेटिंग टिकट (Waiting Ticket) या बिना टिकट के सफर करता है, तो उसपर रेलवे की ओर से जुर्माना लगाया जाता है. हालांकि जुर्माने के साथ रेल यात्री टिकट (Fine with Train Ticket) बनवा सकता है और रेलवे की इस सुविधा के साथ सफर कर सकता है. अब इसी सुविधा को रेलवे ने अपने इलेक्ट्राॅनिक सर्विस यानी POS को 4G नेटवर्क से जोड़ा है, जिसकी मदद से अब आप बिना टिकट के ट्रेन में सफर करते हैं तो जुर्माने की राशि के साथ पूरा टिकट का पैसा कार्ड (Train Ticket) के जरिए पेमेंट कर सकते हैं. बता दें कि ठंड और कोहरे के कारण कई ट्रेनें रद्द हो रही हैं, जिसकी वजह से ट्रेन में कंफर्म टिकट मिल पाना मुश्किल हो सकता है. रेलवे के नियम के अनुसार, कंफर्म टिकट पर सफर की अनुमति दी जाती है. ऐसे में यदि आपका सफर करना जरूरी है तो, आप प्लेटफॉर्म टिकट (Platform Ticket) लेकर ट्रेन के टिकट जांच अधिकारी (TTE) से मिल सकते हैं और टिकट बनवा सकते हैं. इस सर्विस का इस्तेमाल आप सिर्फ इमरजेंसी में कर सकते हैं, परिवार या ग्रुप में सफर करने वालों के लिए यह सुविधा नहीं है.

       रेलवे बोर्ड के मुताबिक, रेल अधिकारियों के पास प्वाइंट ऑफ सेलिंग मशीन (POS) होती है, जिसमें 2जी सिम लगे होते हैं. इस कारण दूर दराज के इलाकों में पेमेंट करने में दिक्कत आ सकती है. लेकिन अब इसे 4G के साथ जोड़ा जा रहा है, जिसके कारण रेल यात्रियों के लिए अब पेमेंट करना आसान हो जाएगा और आप इमरजेंसी में जुर्माने के साथ ट्रेन में सफर कर सकते हैं. रेलवे के इस नए कदम से आप कैश की जगह पर डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड की मदद से सफर करने के दौरान पेमेंट कर सकेंगे. यह सुविधा खास कर उन लोगों के लिए मील के पत्थर की भूमिका अदा करेगी, जो ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में टिकट नहीं निकाल पाते.

अन्य खबरे