हमें दुनिया की उम्मीदों पर खरा उतरना है : पीएम मोदी
संवाददाता/in24 न्यूज़।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Narendra Modi) ने एकजुट होकर देश के विकास के लिए काम करने की जरूरत बताते हुए कहा है कि भारत दुनिया के हर मंच पर अपनी बात डंके की चोट कहता है और दूसरे देशों पर अपनी निर्भरता भी कम की जा रही हैं, लेकिन हमें अपने संकल्प को सिद्ध कर भारत के प्रति दुनिया की उम्मीदों पर खरा उतरना है। पीएम मोदी आज भीलवाड़ा जिले के आसींद के मालासेरी डूंगरी में भगवान देवनारायण के 1111वें अवतरण दिवस पर आयोजित एक बड़ी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भगवान देवनारायण के संदेशों एवं शिक्षा को आगे बढ़ाने की जरुरत बताते हुए कहा कि गुर्जर समाज की नई पीढ़ी जो युवा हैं वे भगवान देवनारायण के संदेशों एवं शिक्षा को मजबूती के साथ आगे बढ़ाए। यह गुर्जर समाज को जहां सशक्त करेगा और देश को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का यह कालखंड भारत और राजस्थान के विकास के लिए अहम है। हमें एकजुट होकर देश के विकास के लिए काम करना है। पूरी दुनिया भारत की ओर बहुत ही उम्मीदों से देख रही है, भारत ने जिस तरह अपना दम-खम दिखाया है, इस शूरवीरों की धरती का भी गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व के हर बड़े मंच पर अपनी बात डंके की चोट पर कहता है और दूसरे देशों पर अपनी निर्भरता कम कर रहा है। देश के खिलाफ जो बात है, उससे दूर रहना है और हमें संकल्प सिद्ध कर दुनिया की उम्मीदों पर खरा उतरना है। बता दें कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भार के विकास को आज दुनिया भलीभांति महसूस कर रही है।