Breaking News

भारतीय टैंक की संवेदनशील जानकारियां लीक करने के आरोप में आईएसआई के दो जासूस गिरफ्तार

27 Nov, 2023 663

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने वाले दो संदिग्धों को उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश आतंक निरोधक दस्ता (ATS) एटीएस ने गिरफ्तार किया है। इनके खाते में पिछले कुछ समय से विदेश से पैसे भेजे जा रहे थे। इन पर भारतीय आर्मी टैंक इत्‍यादि की संवेदनशील जानकारियां लीक करने का आरोप है। एटीएस ने आतंकी गतिविधि और संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान को भेजने के आरोप में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अमृत गिल उर्फ अमृतपाल सिंह निवासी बठिंडा व रियाजुद्दीन निवासी फरीदनगर गाजियाबाद के रूप में हुई है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक अमृत गिल ऊर्फ अमृतपाल सिंह पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट्स के संपर्क मे था और भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील और प्रतिबंधित जानकारियां भेजा करता था । इस काम के बदले में अमृत गिल को आईएसआई के पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा रियाजुद्दीन और इजहारुल की मदद से पैसे पहुंचाए जाते थे। जांच के दौरान जब रियाजुद्दीन के बैंक खातों का विश्‍लेषण किया गया तो पता चला कि इसके एक खाते में अज्ञात स्रोतों से मार्च 2022 से अप्रैल 2022 के बीच लगभग 70 लाख रुपए आए जिसे भिन्‍न- भिन्‍न खातो में भेजा गया। इसी क्रम में आईएसआई को सूचना भेजने वाले ऑटो चालक अमृत गिल को भी आर्थिक सहयोग बैंक ट्रांसफर के माध्‍यम से गिरफ्तार किया गया। आगे की कार्रवाई शुरू है।

अन्य खबरे