Breaking News

भारत में 17 लाख के पार कोरोना की मार

02 Aug, 2020 760

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
विश्वव्यापी जानलेवा महामारी कोरोना भारत में लगातार बढ़त बनाये हुए है. कोरोना के मरीजों की संख्या 17 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 54 हजार 736 से नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 17,50,724 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 853 लोगों की मौत हो गई। वही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 37,364 तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 5,67,730 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है देश में पिछले 24 घंटे में 51,256 मरीज स्वस्थ हुए हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कोरोना से अबतक 11,45,630 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 65.43 प्रतिशत हो गया है। बावजूद इसके कोरोना अब भी लोगों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है.

अन्य खबरे